ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजू बिष्ट के समर्थन में किया जनसंपर्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कृषि एवं जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राजू बिष्ट के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

मुंडा ने नक्सलबाड़ी के मांझा, मारापुर और बेलगाछी चाय बागानों में चाय श्रमिकों से बात की और राजू बिष्ट के समर्थन में वोट की अपील की। मंत्री ने चाय श्रमिकों की बातें ध्यान से सुनीं। इसके बाद मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार के बेलगाछी क्षेत्र में एक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि राजू बिष्ट ने यहां की समस्या को संसद में उठाया है। राज्य सरकार चाय श्रमिकों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। केंद्र सरकार चाय श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दे रही है और आगे भी देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *