ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गृह विभाग ने जिलों में विधि व्यवस्था के लिए राशि आवंटित की

राज्य के सभी जिलों में विधि-व्यवस्था के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2.15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी संबंधित जिला कोषागार से की जायेगी।

किस जिले में कितनी राशि आवंटित

देवघर : 15 लाख, दुमका : 15 लाख, पाकुड : 04 लाख, गोड्डा : 20 लाख, साहिबगंज : 04 लाख, जामताड़ा : 04 लाख, रांची : 20 लाख, खूंटी : 05 लाख,लोहरदगा : 04 लाख, रामगढ़ : 10 लाख, बोकारो : 15 लाख, हजारीबाग : 20 लाख, कोडरमा : 05 लाख,पलामू : 04 लाख, गढ़वा : 04 लाख, लातेहार : 04 लाख, चतरा : 04 लाख, जमशेदपुर : 05 लाख,चाईबासा : 15 लाख,सिमडेगा : 05 लाख, धनबाद : 15 लाख, सरायकेला : 10 लाख, गुमला : 04 लाख, गिरिडीह : 04 लाख रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *