ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा नीतियों के चलते संविधान खतरे में : पालीवाल

आप नेता नरेश शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया और भाजपा पर निशाना भी साधा। आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में आज देश में भय का माहौल है।

प्रेस क्लब में रविवार को इंडी गठबंधन की पत्रकार वार्ता में इंडी गठबंधन से जुड़े सभी दलों ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्रियों को भी बिना सुबूत के जेल में डालने का कार्य भाजपा ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों के माध्यम से कर रही है। ऐसा कर भाजपा विपक्ष को समाप्त करने का कार्य कर रही है। 19 अप्रैल को जनता इसका जवाब वोट के माध्यम से भाजपा सरकार को देगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता के चलते हरिद्वार लोकसभा सीट समेत प्रदेश के पांचों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की विजय होगी।

पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों और नीयत के कारण संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा संविधान को तोड़ना चाहती है। विपक्ष भाजपा के इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगा।

सपा नेता डाॅ. राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि आज केन्द्र सरकार के इशारे पर विपक्ष को एजंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। जबकि चन्द्रशेखर यादव ने चुनाव को लोकतंत्र बचाने का पर्व बताते हुए मोदी सरकार पर अभी तक की गई घोषणाओं को जुमला बताया। उन्होंने कहा कि जो भी घोषणाएं केन्द्र सरकार ने की, कोई भी पूरी नहीं हुईं। इस दौरान आन नेता हेमा भण्डारी, संजय सैनी, कांग्रेस नेता विकास चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डाॅ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, जगदीश रावत, संजय अग्रवाल, रविश भटिजा, आप नेता प्रेम सिंह, अनिल राठी, अनिल सती, ममता सिंह, प्रशांत, सपा नेता लव दत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *