October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नरेन्द्र माेदी भारी जनसमर्थन से बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। जनता पार्टी से निराश होकर आज के ही दिन मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। मेरा सौभाग्य है कि मैं उससे भी पहले भारतीय जन संघ के समय से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ हूं। भारत के पहले लोकसभा चुनाव वर्ष 1952 में मैंने जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में कांगड़ा में काम किया था।

शान्ता कुमार ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमारी पार्टी के 72 वर्ष के इतिहास में पहली बार आज का समय पार्टी और देश के लिए एक सुनहरा युग है। देश से अनुच्छेद 370 का कलंक समाप्त हो गया है। गत 500 वर्षों के सघंर्ष के बाद अयोध्या में राम मन्दिर बन गया। वर्ल्ड बैंक भारत की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा कर रहा है। विकास की बहुत सी योजनाओं से भारत आगे बढ़ रहा है। दुनिया के 190 देशों के प्रधान मन्त्रियों में सबसे लोकप्रिय हमारे नरेन्द्र मोदी है। इस बार के चुनाव में इतिहास के सारे रिकार्ड टूटेंगे और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। अगले पांच साल में ऐतिहासिक विकास होगा।

शान्ता कुमार ने कार्यकर्ताओं और देशवासियों से अपील की है कि इस बार का चुनाव केवल चुनाव नहीं अपितु देश के सौभाग्य का महापर्व है। कार्यकर्ता और जनता इसे पूरे जोश से मनाये और एक नया समृद्ध भारत बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.