ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति : अपर्णा यादव

भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने सांसद हेमामालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है।

अपर्णा ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएन में है। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। अपर्णा ने कहा कि जिस तरह से महाभारत में दुर्योधन और दुशासन ने महिलाओं का अपमान किया था और उनका परिणाम भुगतना पड़ा था कुछ वैसा ही कांग्रेस के साथ भी होगा।

सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में एक जनसभा में कहा था कि विधायक-सांसद चुने जाते हैं विकास करने के लिए। हेमा मालिनी को क्यों लाया जाए ताकने के लिए। सुरजेवाला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर भाजपा आक्रामक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *