ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए है। घटना इस्लामपुर के रामगंज में मंगलवार दोपहर की है। मृत युवती का नाम सुचना सरकार (19) है।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते वक्त डंपर ने एक ही परिवार के कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से रामगंज रिश्तेदार के घर घूमने आई थी। इस घटना में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही रामगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर के चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *