ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज नवजात की किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि परमात्मा की कृपा से बेटी हुई है। जच्चा एवं बच्चा दोनों तंदुरुस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जुलाई 2022 में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की रहने वाली हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। पहली पत्नी से भगवंत मान के एक लड़का एवं एक लड़की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *