ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर : विशाखापत्तनम में बड़ा ट्रेन हादसा, छह डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा – तफरी

सिकंदराबाद : विशाखापट्नम के सिकंदराबाद से बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया हैं. यह हादसा बुधवार की सुबह तेलंगाना के बीबीनगर जा रही ट्रेन के साथ हुआ. इस हादसे में ट्रेन के छः डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि की इस हादसे में फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है. दक्षिण मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे आज तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतर गए, किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.’

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, ”ट्रेन संख्या 12727 (विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद) गोदावरी एक्सप्रेस की बोगी न. एस 1 से एस 4, जीएस, एसएलआर पटरी से उतरे. फिलहाल कोई हताहत या चोट की जानकारी नहीं है. पटरी से उतरे डिब्बों को अलग कर यात्रियों को सावधानी से बाहर निकाला गया. रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर: 040 27786666 भी जारी किया है.”

हादसे के बाद ये इतनी ट्रेनें हुई रद्द

काचीगुडा – नादिकुडे – 07791
नादिकुडे – काचीगुडा – 07792
सिकंदराबाद – वारंगल – 07462
वारंगल – सिकंदराबाद – 07463
सिकंदराबाद – गुंटूर – 12706
गुंटूर – सिकंदराबाद – 12705
सिकंदराबाद – रेपल्ले – 17645

ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

सिरपुर कागजनगर-सिकंदराबाद – 17234 – काजीपेट-सिकंदराबाद
सिकंदराबाद-गुंटूर – 17202 – सिकंदराबाद-काजीपेट
विजयवाड़ा-सिकंदराबाद – 12713 – वारंगल-सिकंदराबाद
सिकंदराबाद-विजयवाड़ा – 12714 – सिकंदराबाद- वारंगल
भद्राचलम रोड-सिकंदराबाद – 17660 – काजीपेट-सिकंदराबाद
गुंटूर-विकाराबाद – 12747 – नलगोंडा-विकाराबाद
विकाराबाद-गुंटूर – 12748 – विकाराबाद-नलगोंडा
वारंगल-सिकंदराबाद – 07757 – अलेर-सिकंदराबाद
मिर्यालगुडा-काचेगुडा – 07974 – रमन्नापेट-काचीगुडा
काचीगुडा – मिर्यालगुडा – 07276 – काचीगुड़ा-रामन्नापेट
गुंटूर-सिकंदराबाद – 17201 – काजीपेट-सिकंदराबाद
सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर – 17233 – सिकंदराबाद-काजीपेट
लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम – 12806 – सिकंदराबाद-विजयवाड़ा
विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली – 12805 – विजयवाड़ा-लिंगमपल्ली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *