ब्रेकिंग : नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जावेद खान अमरोही, 50 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेमेंट डेस्क : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है. जावेद खान अमरोही ने 50 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. अभिनेता ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. फिलहाल अमरोही की मौत की वजह सामने नहीं आयी है. इस खबर से बॉलीवूड में शोक की लहर दौड़ गयी है. अमरोही की मौत पर बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़े :- ‘Dream Girl 2’ का Teaser हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म, देखें टीजर

जावेद खान अमरोही को ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में निभाए गए किरदारों के लिए भी जाना जाता है. इसके अलावा जावेद खान अमरोही ने इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *