ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कौआकोल के ट्रक ड्राइवर की मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में पीट-पीटकर हत्या

जिले में कौआकोल के एक ट्रक ड्राइवर की मुजफ्फपुर के साहेबगंज में बदमाशों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। जिसकी सूचना रविवार को उनके परिजनों को नवादा में दी गई है।

मृतक कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो गांव निवासी प्रभु यादव के 40 वर्षीय पुत्र शंकर यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिझो गांव निवासी ट्रक ड्राइवर शंकर मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर पंचायत से गिट्टी अनलोड कर वापस पलामू लौट रहा था। तभी उसका ट्रक का किसी ईंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक एवं उसके बीच नोंक-झोंक की नौबत आ गई। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक द्वारा वहां कुछ बदमाशों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर शंकर यादव की जमकर पिटाई कर दी । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायल युवक को मुजफ्फरपुर के मेडिकल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को रविवार को दिया गया। जिसके बाद मृतक के स्वजन शव को लाने मुजफ्फरपुर रवाना हो गए। अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के गांव बिझो में कोहराम मच गया। मृतक के पिता,माता,पत्नी स्मिता देवी समेत दो पुत्रों एवं एक पुत्री समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य एवं जीविका का आधार था। जिसके मौत के बाद उसके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटकर गिर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *