ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया

भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत दशरौरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। कथा वाचक आचार्य चन्द्रेश महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया।

उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वही जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने कथा वाचक आचार्य चन्द्रेश महाराज को पगड़ी पहनकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मिश्रा परिवार की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को भव्य भागवत महापुराण का आनंद लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु जन कथा पंडाल में पहुँचकर कथा का रस पान करे। परीक्षित बने अवधेश मिश्रा एडवोकेट और उनकी पत्नी डॉ० स्नेह मिश्रा ने सभी श्रद्धालु जनों से कथा श्रवण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *