ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कृषि मंत्री जोशी को तत्काल बर्खास्त करे सरकार, ईडी से कराए जांच : कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने के साथ घोटालों एवं संपत्ति की जांच ईडी और सीबीआई से कराई जाए।

उन्होंने आरटीआई के माध्यम से कृषि मंत्री गणेश जोशी की संपत्ति के खुलासे के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि धामी सरकार के मंत्री जोशी के पास ऐसा कौन सा चिराग है, जिससे वे बिना किसी कारोबार, पैतृक संपत्ति के रातों-रात अरबपति बनते जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में राज्य का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है परंतु जब अपनी सरकार के मंत्रियों की जांच की बात आती है तो केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को सांप सूंघ जाता है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से लेकर आज तक चाहे विभागों में भर्तियां का मामला हो, चाहे निर्माण कार्यों का सभी में भाजपा नेताओं की मिलीभगत से भारी घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *