ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीपक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन,प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के वीरता गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह हत्या कांड का उदभेदन पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते पकडीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड में नवीन राम , मधुरेंद्र साह और अमरेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाश फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि मृतक दीपक का प्रेम प्रसंग नवीन राम के बहन के साथ था, इसी को लेकर नवीन अपने दो और साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दीपक का नवीन के बहन के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग कर चल रहा था। इसी से नाराज होकर नवीन ने दीपक को शुक्रवार की रात फोन कर घर से बुलाया था। जिसके बाद तीनो ने मिलकर दीपक का तेज धारदार हथियार से सीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हत्या के दौरान दीपक के साथ लूटपाट भी हुआ था। दीपक का मोबाइल , सोने का चैन, और पंद्रह हजार नकद रुपए इन लोगों द्वारा लूट लिया गया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। छापेमारी टीम में फेनहारा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी, दरोगा अखिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *