ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्घटनावश बंदूक चलने से एलओसी पर तैनात सेना के जवान की मौत

राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) की बाड़ के पास तैनात सेना के एक जवान की बंदूक दुर्घटनावश चलने से उसकी मौत हो गई।

सेना का लांस नायक बलवीर सिंह राजौरी जिले के नौशेरा ब्रिगेड के अंतर्गत नियंत्रण रेखा की बाड़ के पास तैनात था। सोमवार सुबह दुर्घटनावश बंदूक से चली गोली जवान को लगी और इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जवान के शव को चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *