ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे छात्रा ने लगाई छलांग

राजधानी के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे एक छात्रा ने शनिवार को छलांग दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। गाड़ी के चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और हादसा टल गया।

इसके बाद सम्राट चौधरी गाड़ी से बाहर निकले तो देखा कि छात्रा फूट-फूट कर रो रही थी। वहां मौजूद छात्र चीख-चीख कर कह रहे थे कि सर एक मौका दे दीजिए। छात्र-छात्राओं का कहना था कि एसटीईटी परीक्षा नहीं लिए जाने के कारण टीआरई की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया जाए।

गांधी मैदान के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लौट रहे थे। इस बीच बिस्कोमान भवन के पास उनके कारकेड को देख प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक छात्रा डिप्टी सीएम की कार के सामने छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्राट चौधरी गाड़ी से नीचे उतरे और छात्रा का हालचाल जाना। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी परेशानी उन्हें बतायी। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके मामले को देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *