ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइकों की भिड़ंत, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

फतेहपुर में मंगलवार बीती रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव के पास दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजीपुर थाना व कस्बा निवासी रामशरण पुत्र प्रह्लाद अपने पुत्र जितेन्द्र के साथ एक ही बाइक से दतौली गांव गए थे। वहां से देर रात वापस गांव लौट रहे थे। जब वह गाजीपुर थाने के करसवां गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और रामशरण व उसके पुत्र जितेन्द्र समेत दूसरी बाइक में सवार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी रोहित पुत्र शिवप्रसाद की भी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि आज बीती रात गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो बाईकों की आमने सामने भिडंत में तीन लोगोंक्षकी मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है जिला ईलाज कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम भेजने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *