ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

परीक्षा हाल में अस्वस्थ छात्रा की इलाज के दौरान मौत

जिले के सिपाझार में मैट्रिक की परीक्षा देने की छात्रा परीक्षा हाल में ही अस्वस्थ हो गयी, बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गयी, इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।

ज्ञात हो कि मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन सिपाझार के बीजे, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनन्या बरुवा परीक्षा हॉल में ही बेहोश हो गई थी।

उसे तुरंत सिपाझार के प्राथमिक सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति बेहतर न होते देख बाद में उसे गुवाहाटी में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान बीती रात को छात्रा की गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में मौत हो गयी। सिपाझार के मराई गांव की निवासी छात्रा की मौत को लेकर इलाके में शोक फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *