ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हेमंत सोरेन से मिलीं कल्पना, विनोद पहुंचे ईडी कार्यालय

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह गुरुवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी ओर, कल्पना सोरेन ने ईडी ऑफिस में पति हेमंत सोरेन से आधे घंटे मुलाकात की है। इसके बाद हेमंत सोरेन के रूटीन चेकअप के लिए मेडिकल टीम ईडी ऑफिस पहुंची है। जांच के बाद उन्हें कोर्ट लाया जाएगा।

ईडी ने बीते तीन जनवरी और 13 फरवरी को विनोद सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को विनोद सिंह और हेमंत सोरेन के बीच हुए व्हाट्सएप चैट का पूरा ब्योरा मिला था, जिसमें बरियातू की उक्त 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हाल बनाने का मैप मिला था। इसके अलावा अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए अनुशंसा और आग्रह भी था। हेमंत सोरेन और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *