ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ट्रक चालक की मौत

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है। घटना बुधवार देर रात गोएरकाटा में सकुआझोरा-1 ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने एशियन हाईवे-48 की है। मृतक का नाम इसरत अहमद है। हालांकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक ट्रक बीरपाड़ा से धूपागुड़ी की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरी ट्रक धुपगुड़ी से बीरपाड़ा की ओर जा रहा था। तभी दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के कारण एशियन हाईवे पर जाम लग गया। बाद में बिन्नागुड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दो ट्रकों को हटवाया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बिन्नागुड़ी चौकी की पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *