• January 3, 2026

जिले में पांच साल में 35 हजार मतदाता बढ़े

 जिले में पांच साल में 35 हजार मतदाता बढ़े

जिला निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। माना जा रहा है कि मार्च माह के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव 2019 के मुताबिक 2024 में मतदाताओं की संख्या 35 हजार बढ़कर 627768 हो गई है। पांच साल पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 592668 थी।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2024 प्रारंभिक प्रकाशन के समय जिले में मतदाताओं की संख्या 622773 थी जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 306885 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 315838 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 9 थी। अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को कुल मतदाता की संख्या 627768 है। इसमें पुरूष की संख्या 308619 तथा महिला की संख्या 319140 है। तृतीय लिंग की संख्या 9 ही है। प्रारंभिक प्रकाशन तथा अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या में 5045 की वृद्धि हुई है जिसमें पुरूष की संख्या 1734 तथा महिला की संख्या 3302 की वृद्धि हुई है। विशेष पुनरीक्षण 2024 के तहत जोड़े गये मतदाताओं की संख्या 11425 तथा काटे गये मतदाताओं की संख्या 6380 है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत 6 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 17845 था। 8 फरवरी 2024 की सस्थति में 20148 हो गई है। इस तरह से 2303 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 6 जनवरी 2024 के स्थिति में 139461 थी। वह अंतिम प्रकाशन में 143923 हो गई है। इस वर्ष के मतदाताओं में 4462 की वृद्धि हुई है। वरिष्ठ मतदाता 80 प्लस की संख्या 5228 थी मृत्यु एवं अन्य कारणों से 328 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। 8 फरवरी की स्थिति में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 4900 हो गई है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग मतदातओं की संख्या 7468 है जिसमें से 6 जनवरी की स्थिति में 5976 दिव्यांग पंजीकृत मतदाता थे। 8 फरवरी 2024 के अंतिम प्रकाशन में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6744 हो गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *