• October 22, 2025

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर नक्सली हमले में घायल जवान का जाना हाल

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर नक्सली हमले में घायल जवान का जाना हाल

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आयी है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *