ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूथ कांग्रेस घर-घर कर रही है संवाद : शिवि चौहान

युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। यूथ कांग्रेस घर-घर जाकर संवाद कर रही है।

पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बताया कि यूथ कांग्रेस लगातार कई कार्यक्रम कर रही है। इन कार्यक्रमों में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो, न्याय दो,रोजगार दो और अभी अग्निवीर का भारी संख्या में विरोध जो रहा है। साथ ही साथ हम लोग ऑनलाइन फॉर्म भी भरा रहे हैं। इसमें सभी के डेटा को सेव रखा जाता है और घर घर जा कर सभी से संवाद किया जा रहा है। उनकी मूलभूत समस्याओं को सुनकर और राज्य की दुर्दशा के विषय में उनको बता कर उनसे देश बचाने और राज्य बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *