ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के आदित्य नारायण, वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता और गायक आदित्य नारायण ने अपने पिता उदित नारायण के बाद गायन के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अभिनेता और गायक के रूप में काम करते हुए वह होस्ट की भूमिका भी बखूबी संभालते हैं। अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले आदित्य इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

इस वीडियो में आदित्य एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन के साथ मारपीट की और उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया। आदित्य के इस वीडियो पर सोशल मीडिया के जरिए नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी है।

आदित्य नारायण कॉलेज में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। उस समय उन्होंने उस कॉन्सर्ट का संचालन भी किया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना गाते नजर आ रहे हैं और एक फैन अपने फोन पर उनका वीडियो बना रहा था। तभी उस पर आदित्य की नजर पड़ी। उन्होंने माइक से उसकी बांह पर मारा, फिर फोन छीन लिया और भीड़ में फेंक दिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आदित्य किस बात से परेशान थे।

आदित्य अपना आपा खो देने वाला यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजेंस ने आदित्य को खूब आड़े हाथों लिया। साथ ही कई लोग आदित्य के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और उनकी क्लास भी ले रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ‘पहले उसके हाथ पर माइक मारा, फिर उसका मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया। यह वही सिंगर आदित्य नारायण हैं, जिन्हें लोगों ने सर आंखों पर बिठा लिया है।’ अपने आप को क्या समझता है। इसके अलावा कई सवाल उठा जा रहे हैं, जैसे- क्या है आदित्य नारायण की परेशानी? इतना घमंड क्यों? अपने ही प्रशंसकों का इतना अपमान। सोशल मीडिया पर भी लोग आदित्य की आलोचना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *