ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाराबंकी के जंगल में निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए उदयपुर से रवाना हुआ दल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जंगल में स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडियाकोल में निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने के लिए उदयपुर से दो बसों में सवार होकर चिकित्सा दल बुधवार को बीएन स्कूल स्थित महाराणा भूपाल प्रतिमा के सामने से रवाना हुआ।

दल के संयोजक डॉ. जेके छापरवाल ने बताया कि ब्रह्मलीन संत स्वामी रामदास महाराज की प्रेरणा से प्रारम्भ हुए शिविर में लगातार 44वें वर्ष उदयपुर से चिकित्सा दल अपनी सेवाएं देने जा रहा है। दल में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कूरज, कपासन सहित आसपास के इलाके के 30 चिकित्सक, 30 नर्सिंग स्टाफ, 30 वार्ड ब्वॉय-गर्ल एवं सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। दो बसों के अलावा कुछ सदस्य ट्रेन से रवाना हुए। शिविर में बाराबंकी के अति पिछड़े इलाके के लोगों के हर्निया, हाइड्रोसिल, बच्चेदानी, पाइल्स एवं मोतियाबिंद के लगभग 3 हजार ऑपरेशन होंगे।

डॉ. छापरवाल ने बताया कि इस दल को नाथद्वारा मंदिर मंडल अधिकारी सुधाकर शास्त्री व एकलिंग गढ़ छावनी के कमांडिंग ऑफिसर यादवेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आरएनटी प्राचार्य डॉ विपिन माथुर, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, समाजसेवी प्रमोद सामर, तेज सिंह बानसी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 14 जनवरी से चल रहे उक्त शिविर में देशभर के नामी चिकित्सक निःशुल्क सेवाएं देने के लिए आते है। इस शिविर में सर्जन डॉ एस के सामर, डॉ एच एस राठौड़, डॉ राज बीर सिंह, डॉ एस एस भारद्वाज, डॉ. एलएल सेन, डॉ नीलाभ अग्रवाल, (लखनऊ) डॉ गुमान सिंह पिपारा, (कोलकत्ता), डॉ. बीएस बाबेल( जयपुर), निश्चेतक डॉ अर्चना अग्रवाल (लखनऊ), डॉ शरद नलवाया (गंगापुर), नर्सिंग स्टाफ संपत बराला, सुखलाल धाकड़, संतोषपुरी (उदयपुर), सुरेश लावटी (कुरज), दीपचंद रेगर (रेलमगरा), वार्डबॉय हीरालाल खटीक, चमन लाल, रतन देवी, शिव लाल, वैद्य लक्ष्मीकान्त आचार्य, जयन्त व्यास, अरुण व्यास आदि सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *