• March 3, 2026

नगांव मेडिकल कॉलेज के सामने मिली जली हुई महिला

 नगांव मेडिकल कॉलेज के सामने मिली जली हुई महिला

नगांव मेडिकल कॉलेज के सामने जली हुई अवस्था में एक महिला बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने आज बताया कि महिला के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ है, उसे किसी ने लाकर सड़क पर फेंक दिया होगा।

बचाई गई महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों को संदेह है कि किसी कारण से झुलसी महिला को इलाज के लिए लाया गया होगा, लेकिन उसे अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने स्थानीय पत्रकारों की मदद से असहाय, जली हुई महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसके ईलाज की व्यवस्था की गई है। यह तो बाद में ही पता चलेगा कि इस महिला का परिचय क्या है और वह इस हालत में कैसे पहुंचीं। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *