व्यापारी हितों का ध्यान रखते हुए तैयार की जाए कोरिडोर की डीपीआरः सेठी

महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने विधायक मदन कौशिक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि कारिडोर डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी को हरिद्वार के प्रत्येक व्यापारी के व्यापार हितों का ध्यान रखते हुए डीपीआर तैयार करनी चाहिए, जिससे किसी भी व्यापारी का अहित हुए बिना हरिद्वार की पौराणिकता का विशेष ध्यान रखते हुए जनहित में डीपीआर बने।

सेठी ने कहा कि हरिद्वार एक सीधी रेखा में बसा छोटा सा शहर है, जिसके एक तरफ गंगा व दूसरी तरफ पहाड़ है। शेष हिस्से में बसा शहर बाजार और उसमें ही रिहाइश है, उसको ध्यान रखते हुए सभी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, धर्मशाला, होटल एसोशियन, जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर डीपीआर पर कार्य किया जाए, जिसमें गंगा किनारे खाली जमीन पर घाटों पर विस्तार करके अन्य स्थानों कर खाली पड़ी जमीनों पर एक भव्यता का रूप देकर आने वाले श्रद्धालुओं को एक अच्छी व्यवस्था मिले और किसी का भी कोई अहित न हो। डीपीआर बनाने वाली एजेंसी सभी की राय लेकर प्लान तैयार करे।

महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि हरिद्वार में हर वर्गीय व्यापारी यात्रियों पर ही निर्भर है। कई पीढि़यों के जमाए व्यापार से अपना घर चलाता है। उसके लिए उसका व्यापार ही जीवन है और सरकार हमेशा व्यापारी हित में ही कार्य करती आई है। सरकार को व्यापारि हितों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओं को देने के हिसाब से प्लान पर एजेंसी को डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देशित करना चाहिए, जिससे हर वर्गीय व्यापारी का कोई भी अहित न हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीत कमल, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, एसएन तिवारी, भूदेव शर्मा, राकेश सिंह, अनिल कुमार, मनोज ठाकुर, राहुल अरोड़ा, मनोज चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *