ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएसएफ ने ट्रक से 43 भैंस किए जब्त, पांच को पकड़ा

उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 72वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क सीमा जवानों ने ट्रक से 43 भैंस को जब्त किया है। वहीं, मवेशी तस्करी के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों ने नाम मोहम्मद मलिक (35), मोहबुल हक (25), दीन मोहम्मद (45), कलीम अंसारी (30) और हारिल यादव (40) है। बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, 72वीं बटालियन बीएसएफ के सतर्क सीमा जवानों ने एनएच-31 पर इस्लामपुर पुल के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भैंस लदा हुआ था। बीएसएफ पार्टी ने जब चालक से भैंसों को ले जाने के लिए वैध दस्तावेजों की मांग की तो नहीं दिखा पाया। जिसके बाद बीएसएफ पार्टी ने ट्रक सहित सभी लोगों अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पकड़े गए लोगों को इस्लामपुर थाने को सौंपा दिया। जबकि भैंसों को इसलामपुर गौशाला भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *