• February 15, 2026

एसटीएफ ने 40 क्विंटल गांजा किया जब्त, दो गिरफ्तार

 एसटीएफ ने 40 क्विंटल गांजा किया जब्त, दो गिरफ्तार

असम पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार सुबह गुवाहाटी के बशिष्ठ थानाक्षेत्र के बेहारबाड़ी में एक ट्रक से 40 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

दरअसल, पुलिस एसटीएफ को गांजा की तस्करी की सूचना मिली थी। एसटीएफ प्रमुख पार्थसारथी महंत के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम ने पड़ोसी राज्य से उत्तर की ओर आ जा रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक में कच्ची रबर के नीचे छिपा40 क्विंटल गांजा जब्त कर लिया। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसटीएफ ने तस्करी आरोप में राजू शर्मा (46) तथा बिश्वजीत दास (29) को गिरफ्तार किया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *