ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

NCC cadets the Republic Day Parade path full dress rehearsal

थाना सिविल लाइन इलाके के नेकपुर में रहने वाले शराब सेल्समैन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने जहर खाकर जान देने के पीछे मकान मालिक से किराए का विवाद बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन के नेकपुर अंडरपास के पास बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा है। पुलिस ने जानकारी कि तो पता चला कि यह शव सचिन गुप्ता नाम के युवक का है और वह नेकपुर मोहल्ले की गली नम्बर 5 में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए सचिन के घर वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ने सचिन के घर वालों ने बताया कि सचिन दादरी में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था और वह नेकपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक से किराए को लेकर आए दिन उससे विवाद होता था। जिसकी वजह से वह उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इसी बात से तंग आकर सचिन ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सचिन की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जो भी तहरीर देंगे ,उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *