ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राण प्रतिष्ठा:मुस्लिम घरों और प्रतिष्ठानों में होगा चिरागा

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर समाज के हर वर्ग और समुदाय में उत्साह है,मुस्लिम भी इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए उत्सुक हैं।इसके लिए भंडारे से लेकर घरों में चिरागा करने की तैयारी की जा रही है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इसकी व्यवस्था में जुटा हुआ है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सह संयोजक मो. अबरार ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत करते हुए बताया कि राम सबके हैं, सबमें राम हैं और 22 जनवरी 2024 का दिन हिंदुस्तान ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन है । हम भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि आज के दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम रामलला के रूप में विराजमान हो रहे हैं, राम पर जो हक है वह सिर्फ हिंदू या मुसलमान का नहीं, हिंदुस्तान का है और अगर आप हिंदुस्तान की धरती पर जन्मे हैं तो आपको राम पर अभिमान होना ही चाहिए।मो. अबरार के अनुसार पाकिस्तान समर्थक प्रसिद्ध शायर अल्लामा इकबाल ने भी श्री राम को इमामे हिन्द कहा था।

22 जनवरी को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी अविस्मरणीय बनाने की कवायद में जुटा हुआ है।मो. अबरार के अनुसार बड़ी संख्या में मुस्लिम इस इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और अपने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में चिरागा करेंगे।इसके साथ ही मंच के प्रयास से घरों में आयते करीमा का विर्द भी किया जाएगा,जिसमें मुल्क में अमन चैन और विकसित भारत के लिये दुआ मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *