ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डंपर से टकराई बाइक, सिविक वालंटियर की मौत

सड़क हादसे में एक सिविक वालंटियर की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को चोपड़ा थाना क्षेत्र के दासपाड़ा ग्राम पंचायत के बांदेरहाट इलाके की है। मृतक सिविक वालंटियर का नाम जैनल हक (32) है। वह अम्बिकानगर इलाके के निवासी थे। मृतक सिविक वालंटियर चोपड़ा के दासपारा चौकी पर कार्यरत थे।

सूत्रों के अनुसार, जैनल हक बीती रात चोपड़ा के दासपारा इलाके में नाइट ड्यूटी करने के बाद आज सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जैनल हक को दलुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। जहां जैनल हक की मौत हो गई। चोपड़ा थाना की पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *