ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो समुदायों में पथराव, कई काे आई चोटें, दहशत का माहौल

गांव गौंछी में एक समुदाय पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीडि़त ओमवीर ने मंगलवार को बताया कि वह लोग 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गांव में भगवा रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे।

इसी को लेकर दूसरे धर्म के इकबाल और अन्य साथी उनके घर आए। घटना के समय वह लोग अपनी दुकान बंद करके सो रहे थे, आते ही बदमाशों ने उनकी दुकान पर पथराव शुरू कर दिया। धार्मिक नारे और पत्थरों की आवाज सुनकर वह लोग जाग गए। डर की वजह से घर के बाहर नहीं निकले। ओमवीर ने बताया कि हमलावरों ने उनकी दुकान में लूटपाट की और कैश लेकर फरार हो गए। ओमवीर ने एक अपने मोबाइल पर रिकार्डिंग सुनाई, जिसमें इकबाल उन्हें फोन पर गालियां देता सुनाई दे रहा है।

उन्हें बाहर निकलने की धमकी दे रहा है और कहता है सुनाई दे रहा है कि आज या तो मैं तुम्हें मार छूंग या तुम मुझे मार दो, ओमवीर के मुताबिक पथराव लगभग आधे पौने घंटे हुआ, जिसके चलते गलियों में पत्थर ही पत्थर पड़े नजर आ रहे है। उन्होंने इसकी शिकायत रात को ही पुलिस से कर दी थी, जिसके चलते पूरी रात पुलिस ने इलाके में गश्त की। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुुंचती तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी क्योंकि इकबाल पर पहले भी 307, लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के मुकदमें दर्ज हो चुके है। वही ओमवीर ने बताया कि उनके आफिस के बाहर भी इकबाल ने गालियां और जातिसूचक शब्द लिखे हैं।

फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इस मामले में संजय कालोनी चौकी इंचार्ज सुंदर ने बताया कि पथराव दोनों पक्षों की तरफ से हुआ था, दोनों की तरफ से एक-एक महिला और कुछ युवकों को चोटें आई है। दोनों पक्षों का बीती रात ही बादशाह खान सिविल अस्पताल में परीक्षण कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत ली जा रही है, जांच के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *