ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सभास्थल पर वर्दी पहनकर घुसा शराबी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को शहडोल में हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल में घुस गया। वह करीब दो घंटे तक पुलिसवालों के बीच ही रहा। संदिग्ध लगने पर जब मीडिया ने उससे पूछताछ की, तो वह भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शहडोल के पॉलीटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा थी । सभा शुरू होने से पहले दोपहर करीब 12 बजे एक शख्स मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल पर पहुंच गया। उसने शराब पी रखी थी। वह पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर लोगों पर रौब दिखाने लगा। फिर सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली युवतियों के बीच जाकर खड़ा हो गया। उनसे बात करने की कोशिश करने लगा। युवक की हरकतों को देखकर जब मीडिया प्रतिनिधियों ने उससे पूछताछ शुरू की, तो वह भाग गया।

सभास्थल पर जिस गेट से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रवेश करना था, नशेड़ी युवक उसी के आसपास घूमता रहा। गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि शराबी कौन था, उसकी हमें जानकारी नहीं है। हमारी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो शामिल नहीं है। शराबी युवक कौन था और कैसे सभास्थल पर पहुंचा, उसकी जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *