October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कौन थीं ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह, जिन्हें ब्रिटेन में मिलने जा रहा बड़ा सम्मान, जानें- पूरा मामला

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्मपुत्री सोफिया दलीप सिंह को लंदन में स्मृति स्वरूप नीली पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 1900 के दशक में ब्रिटेन में महिलाओं के मतदान के अधिकार के लिए लड़ने वालों में राजकुमारी सोफिया शामिल थीं।

File:Sophia Duleep Singh 1919.jpg - Wikimedia Commons

इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी द्वारा संचालित ‘ब्ल्यू प्लैक स्कीम’ ऐतिहासिक व्यक्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करती है और इसके 2023 के दस्ते में ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी का 19वीं सदी का घर शामिल है।

इंग्लिश हेरिटेज ने इस सप्ताह अपनी घोषणा में कहा है,”अपदस्थ महाराज दलीप सिंह की बेटी और रानी विक्टोरिया की धर्मपुत्री राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह एक सक्रिय आन्दोलकारी थीं और उन्होंने महिला मताधिकार के लिए समर्थन जुटाने करने के लिए अपने शाही खिताब का भरपूर इस्तेमाल किया। उनके पास पहले से ही हॉलैंड पार्क (लंदन) में एक पट्टिका है।”

यह बताया गया है कि पट्टिका हैम्पटन कोर्ट पैलेस के पास उस बड़े घर को चिह्नित करेगी, जिसे महारानी विक्टोरिया ने 1896 में सोफिया और उसकी बहनों को अनुग्रह के तौर पर अपार्टमेंट के रूप में प्रदान किया था।

“सोफिया: प्रिंसेस, सफ़्रागेट, रेवोल्यूशनरी”; की लेखिका ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनीता आनंद ने ऐतिहासिक नायिका को नीली पट्टिका से नवाजे जाने की योजना पर उत्साह व्यक्त किया। आनंद ने कहा, “राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह को आखिरकार वह पहचान मिलेगी, जिसकी वह हकदार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.