ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठुआ पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 05 वाहनों को किया जब्त

कठुआ पुलिस ने पुलिस स्टेशन बिलावर के अधिकार क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लिप्त 05 वाहन जिसमें 02 डंपर, 02 जेसीबी और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बिलावर की देखरेख में एसएचओ पुलिस स्टेशन बिलावर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अपने अधिकार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 05 वाहन यानी 02 डंपर नंबर जेके02सीए-9809, जेके08एम-7379, 02 जेसीबी नंबर जेके02बीयू-7109, जेके02एफसी-9912 और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या जेके08जी-1345 जब्त किए जोकि बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री के परिवहन में लिप्त थे। इस बीच अवैध खनन में लिप्त सभी 05 वाहनों को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भूवैज्ञानिक एवं खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को तुरंत सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *