ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा दिवस महापर्व के रूप में मनाया जाएगा : राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि श्री राम जन्म स्थान अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे समय के संर्घष के बाद इस 22 जनवरी को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहें हैं। राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा है औऱ इसे महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।

राजीव बिंदल ने गुरूवार को कहा कि समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह आनंन्द का दिन हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे अराध्य श्री राम हज़ारों-हज़ारों बलिदानों के बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हो रहें हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त कार्यकर्ता समस्त भाई-बहन जो राम भक्त विभिन्न कार्यक्रम बनाकर चले हैं जैसे अक्षत, यात्रा और घर-घर में अक्षत पहुंचाना

उन्होंने कहा कि 22 तारीख को अपने आस-पड़ोस, गांव में मंदिरों में भजन, कीर्तन, यज्ञ, भण्डारा और लाइव टेलिकास्ट देखने का जो काम राम भक्त लोगों ने अपने हाथ में लिया है, उसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन, मन, धन से अपनी भूमिका निभाएंगे।

डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब लोग राम के साथ जुड़ें हैं और हम राम भक्तों का पूरी तरह सहयोग करें। इस कार्यक्रम के समय भारतीय जनता पार्टी का न पटका और न बैनर प्रयुक्त होगा। यह कार्यक्रम केवल राम भक्तों के बैनर के अंतर्गत होगा व इसमें सहयोग करने का कार्य सभी कार्यकर्त्ता करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *