ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत

दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली सीमा के पास सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई । दोनों अधिकारी कार से जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह हादसे की पुष्टि की।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ में तैनात निरीक्षक दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात एटीओ निरीक्षक रणवीर के रूप में हुई है। दोनों एक निजी कार से सोनीपत स्थित अपने-अपने घर लौट रहे थे।

हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच से लग रहा है कि दोनों की कार एक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। कोहरे के कारण ट्रक नजर नहीं आया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *