ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तमिल पार्श्वगायक पीके वीरमणि दासन को हरिवरासनम पुरस्कार

केरल सरकार ने तमिल पार्श्वगायक पीके वीरमणि दासन को इस साल का हरिवरासनम पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार 15 जनवरी को सुबह आठ बजे केरल के सबरीमाला सन्निधानम सभागार में देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन प्रदान करेंगे।

पुरस्कार के रूप में वीरमणि दासन को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वीरमणि दासन ने लगभग 6,000 भगवान अय्यप्पा के भक्ति गीत गाए हैं। केरल सरकार ने 2012 में हरिवरासनम पुरस्कार की शुरुआत की। यह पुरस्कार केरल सरकार और त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड संयुक्त रूप से प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *