ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली जिले की कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने गौचर के एक होटल से चार जुआरियों को गिरफ्तार है। पुलिस ने उनके पास से 3,24,450 रुपये भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को चारों जुआरियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि कर्णप्रयाग के कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को गौचर के एक होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली। टीम ने छापेमारी करते हुए यहां से चार लोगों को ताश की गड्डी और तीन लाख चैबीस हजार चार सौ पचास रुपये की नकद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया। सभी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़े गये आरोपितों में चमोली जिला का कंडारा गांव निवासी 45 वर्षीय जयकृत सिंह, सिदोली निवासी 53 वर्षीय गजेंद्र सिंह, रूद्रप्रयाग जिले के लदौली निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, कांडई गांव निवासी 50 वर्षीय प्रदीप सिंह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *