ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुण्यतिथि पर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि

कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ के पूर्व राजा ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव के छोटे पुत्र कुमार विश्वनाथ शाहदेव को उनकी 41वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जरियागढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन पांच जनवरी 1983 को जरियागढ़ में हो गया था।

विश्वनाथ शाहदेव देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद 1952 से लेकर हर पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच चुने जाते रहे। वे अपनी पंचायत के आजीवन सरपंच रहे। विश्वनाथ शाहदेव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे।

मौके पर ग्रामीणों के बीच फलों और मिठाई का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में विश्वनाथ शाहदेव के पुत्र लाल उदय नाथ शााहदेव, अरुण शर्मा, नटवार् मिश्रा, पंचानंद दास, अजय महाराणा, अर्जुन साहू आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *