• October 21, 2025

मुरहू के उप प्रमुख ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

 मुरहू के उप प्रमुख ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी अपने पंचायत में घर-घर जाकर गरीबों और जरूररतमंदों के बीच कंबलोंका वितरण किया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य नीलानी देवता, मुरहू के समाजसेवी शिवकुमार, शिबलू खान, दीपू चौधरी, वार्ड सदस्य सुखराम मुंडू सहित कई लोग मौजूद थे। कंबल पाकर गरीबों ने बरूण साबू को आशीर्वाद दिया और उनके कार्याें की सराहना की। इसके पूर्व रात नौ बजे में भी अरूण साबू ने गरीबों के घर जाकर उनके बीच कंबल विरण किया था।

अरूण साबू ने कहा कि हर पंचायत प्रतिनिधि का दायित्व होना चाहिए कि वे गरीबों की जरूरतों को समझें। उन्होंने कहा कि ऐसे परोपकारी कार्य करने से लोगों को काफी सुविधा होगी और उन्हें सरकार की योजनाओं का निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *