ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निशिथ प्रमाणिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तृणमूल ने किया थाना घेराव

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने दिनहाटा थाने का घेराव किया।

तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने दिनहाटा संघति मैदान से एक विशाल रैली निकाली जो शहर के मूल रास्तों का परिक्रमा करते हुए दिनहाटा थाने के सामने पहुंची जहां जहां तृणमूल समर्थकों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। रैली में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा, जिला तृणमूल अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक, रवींद्रनाथ घोष, परेश अधिकारी, हितेन बर्मन और दिनहाटा विधानसभा के विभिन्न अंचल से आये तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

इस दौरान मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक की गिरफ्तारी की मांग में यह रैली निकाली गई है। जब तक निशिथ को गिरफ्तार नहीं किया जाता आंदोलन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *