ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के घर ईडी की छापेमारी, मिस्त्री बुलाकर खुलवाया लॉकर

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के रातू रोड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान ईडी ने मिस्त्री बुलाकर लॉकर खुलवाया। इसके अलावा रांची के आर्किटेक्ट विनोद सिंह के पिस्का मोड़ स्थित नीचांचल कंपाउंड और रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल में कार्यरत जमादार अवधेश सिंह के घर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापेमारी जारी है।

डीसी से भी हो रही पूछताछ

साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम बुधवार को डीसी रामनिवास यादव के आवासीय कार्यालय पहुंची है। आवासीय कार्यालय में कई कागजात की जांच के बाद डीसी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा विनोद सिंह के घर प्रिंटर मंगवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *