ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्यूशन में हुआ था झगड़ा, आरोपित हुआ गिरफ्तार

ट्यूशन के दौरान हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के बच्चों को डराने के लिए दुकान में फायर करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

जनपद के थाना झबरेड़ा स्थित इकबालपुर में दुकान पर 25 अक्टूबर को दुकान में बाइक सवार लोगों ने फायर किया था। फायर किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में दुकान स्वामी धर्मपुर झबरेड़ा निवासी सतवीर पुत्र स्व. रामपाल भाठी ने उनकी इकबालपुर स्थित दुकान में फायर करने के संबंध में तहरीर देकर एम नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में फायर का कारण नाबालिग युवकों का ट्यूशन के दौरान विवाद होने के चलते नाबालिक के मित्र अदनान ने अपने अन्य साथी सुहैल व अन्य 03 नाबालिग युवकों के साथ मिलकर फायर करने का मामला प्रकाश में आया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अदनान पुत्र अलीखान निवासी ग्राम बालेकी युसुफपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को घटना के प्रयुक्त तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस प्रकाश में आए अन्य तीन विधि विवादित किशोर के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *