ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठाणे जिले में दो वाहनों की टक्कर में पांच घायल

ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर सोमवार सुबह कार और टेंपो की टक्कर में पांच यात्री घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर है। ठाणे पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को ठाणे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक टाटा सूमो कार मुंबई-नासिक हाईवे पर ठाणे की ओर जा रही थी। कार सुबह करीब 7 बजे पाचपाखाड़ी इलाके में पहुंची, तभी कार का पिछला पहिया पंक्चर हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक टेंपो से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ठाणे नगर निगम की फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । घायलों की पहचान फैयाज शेख (51), विकास कुमार (21), शिवशंकर विक्रम आदित्य (33), संतोष कुमार (24) और प्रदीप प्रसाद (25) के रूप में की गई है। संतोष और विकास की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई के शिव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *