ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लक्सर के युवाओं को भी मिलेः रस्तोगी

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में आज एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया, जिसमें देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लक्सर व राज्य के बेरोजगार युवाओं को दिलाए जाने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी ने कहा कि देहरादून में इन्वेस्टर्स समित आयोजित हुई थी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र में हरिद्वार रोड, रायसी रोड, रुड़की रोड, ऐथल रोड, रायसी से भोगपुर रोड पर कहीं भी एक मदर डेयरी का मिल्क प्लांट तथा एक ऐसी फैक्ट्री (जिसमें 10 हजार युवाओं को 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन प्राप्त हो सके, का निर्माण इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत देश-विदेश से उत्तराखंड आये उद्योगपतियों से कराया जाना लक्सर सहित राज्य भर के बेरोजगार युवाओं के लिए आवश्यक है।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्तखार अहमद, कांग्रेस नेता लोकेश चौधरी, लक्सर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सैनी, सुल्तानपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान अंसारी, प्रतापपुर के प्रधान रोनी कुमार, युवा नेता विकास कुमार, युवा अधिवक्ता नीरज सागर, राजीव राजीव गोयल, अजित सिंह आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *