October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विपश्यना साधना के बाद दिल्ली लौटे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि इस साधना से असीम शांति मिलती है। अब नई ऊर्जा के साथ वह फिर से जनता की सेवा में लगेंगे।

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल गत 20 दिसंबर को विपश्यना के लिए दिल्ली से पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना केंद्र गए थे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल विपश्यना साधना के लिए हिमाचल, बेंगलुरु और महाराष्ट्र में से किसी एक जगह जाते रहे हैं। विपश्यना साधना में करीब सात दिनों तक लगातार बैठकर ध्यान करना होता है। इस दौरान मौन रहना, ज्यादा बातचीत न करना, बाहरी दुनिया से कोई संपर्क न रखना जैसे कड़े नियमों का पालन करना होता है। इससे पहले दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री विपश्यना साधना के लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.