ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके के बीएसयूपी कॉलोनी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार तीनों ने आत्महत्या दो से तीन दिन पहले की है। जब घर से तेज बदबू बाहर आई तो पुलिस को घटना की जानकारी मिली।मृतक व्यक्ति स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवरी का काम करता था।

टिकरापारा पुलिस ने मृतकों की पहचान लखन लाल सेन पिता भोकराम सेन (48 ), मृतिका रानू सेन पति लखन लाल सेन (42) और मृतिका पायल सेन पिता लखन लाल सेन (14 ) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक़ तीनो ने दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। बीती देर रात को जब पड़ोसियों को बंद घर के भीतर से सड़ांध महसूस हुई तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *