ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे लाइन के किनारे मिला मां-बेटी का शव

मालदह जिले के कृष्णपल्ली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे से शुक्रवार सुबह एक महिला और उसकी बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मालदह के कृष्णापल्ली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे दो शव पड़े देखे। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम चुमकी गुप्ता हलदर और उसके पति का नाम सुब्रत हलदर है। सुब्रत पेशे से स्कूल टीचर हैं। वे मालदह शहर के न्यू बंशबाड़ी इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि मां और बच्चे की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *