ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री को रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने मिला निमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंगलवार को यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ रामनामी रामराम भजन संस्था के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सक्ती जिले के जैजैपुर नगर पंचायत में आयोजित रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर राम सिंह रामनामी, तिहारु राम रामनामी, केदार खांडे, अशोक बघेल तथा संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *